जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देवघर से सीतामढ़ी लौट रहे कांवरियों से भरी बोलेरो ढंढ गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान सीतामढ़ी जिले के निवासी विकास कुमार (28), नीतीश कुमार (33), राकेश कुमार (31) और राजन कुमार (27) के रूप में हुई है। सभी घायलों को पहले सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।

देवघर से वापसी के दौरान हादसा

घायल विकास के अनुसार, वे सभी सीतामढ़ी से बाबा धाम देवघर पूजा करने गए थे। सोमवार सुबह वापसी यात्रा के दौरान चालक को नींद आ गई। तेज गति के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और बोलेरो सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार पांच लोगों में से चार घायल हुए।

स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस को बुलाया गया। टाउन थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।