दरभंगा में पुलिस अधिकारियों का तबादला, विधि व्यवस्था को मजबूत करने का कदम।

दस्तक7मिडिया, गुड्डू राज, दरभंगा।

दरभंगा में कानून-व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेडडी ने तीन पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। यह कदम जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सदर अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रमणि को अब बिरौल थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दरभंगा पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक श्वेता पोद्दार को सदर अंचल का नया अंचल पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
साइबर थाना, दरभंगा में कार्यरत पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार को बहेड़ा थाना का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।

यही नहीं अनुमंडल पुलिस कार्यालय में तैनात पुसअनि रजनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र दरभंगा वापस कर दिया गया हे।

यह सभी तबादले दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश के तहत किए गए हैं। इन अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। इन नियुक्तियों को विधि व्यवस्था में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।