नाबालिग के अपहरण मामले में लापरवाही बरतने पर बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह निलंबित, पु०नि० चंद्रमणी को बिरौल थाने का नया थानाध्यक्ष किया गया नियुक्त

दस्तक7मिडिया, बिरौल/ उत्तम सेन गुप्ता
बिरौल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की अनुशंसा पर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा की गई है। पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 11 अगस्त 2025 को बिरौल थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया था। लड़की के पिता ने 14 अगस्त को थाने में लिखित आवेदन दिया, लेकिन थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने FIR दर्ज नहीं की,जिसे लेकर दस्तक 7मीडिया ने प्रमुखता से खबर छापी थी ।
इसके बाद, आवेदक 16 और 18 अगस्त को भी थाने गए, पर उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
20 अगस्त को जब लड़की को बरामद कर लिया गया, तब भी थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज करने के बजाय, लड़की को उसके पिता को पीआर बाउंड भरवाकर सौंप दिया।
जब यह मामला वरीय पुलिस पदाधिकारियों के संज्ञान में आया, तब 28 अगस्त को बिरौल थाने में इस घटना की FIR दर्ज की गई।
इस घटना की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभाकर तिवारी बिरौल ने की। जांच में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह को दोषी पाया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की अनुशंसा पर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा ने 6 सितंबर 2025 से पु०नि० विशाल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा रहेगा। विशाल कुमार सिंह के निलंबन के बाद, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के पु०नि० चंद्रमणी को बिरौल थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।