स्थानीय लोगों ने बताया कि फुलवरिया स्कूल के पास बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही क्षणों में आग की लपटें तेजी से पूरी बस में फैल गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी बस से कुप्पाघाट के लिए रवाना किया। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।