गायघाट में एनडीए की विधानसभा सम्मेलन होगा सफल और ऐतिहासिक
गायघाट में एनडीए की विधानसभा सम्मेलन होगा सफल और ऐतिहासिक
गायघाट में एनडीए की विधानसभा सम्मेलन होगा सफल और ऐतिहासिक
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायगाट
विधानसभा क्षेत्र के गायघाट प्रखंड स्थित कर्पूरी सभागार में आगामी 11 सितंबर को होने वाले एनडीए विधानसभा सम्मेलन की तैयारी बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में एनडीए के सभी दलों के प्रखंड अध्यक्ष, युवा नेता प्रभात किरण, जिला संगठन प्रभारी श्री रोबिन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जदयू श्री अभिषेक झा, गायघाट विधानसभा प्रभारी जदयू चंद्रशेखर प्रसाद उर्फ जीतन पटेल सहित एनडीए के सभी दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी नेताओं ने ऐतिहासिक सम्मेलन को सफल और भव्य बनाने का संकल्प लिया। साथ ही यह आह्वान किया गया कि आगामी सम्मेलन पूरे बिहार में नंबर वन सम्मेलन साबित होगा।
बैठक के उपरांत सभी नेताओं ने जारंग हाई स्कूल सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायज़ा भी लिया।
पूर्व विधायक हरिनंदन यादव पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
नाबालिग के अपहरण मामले में लापरवाही बरतने पर बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह निलंबित, पु०नि० चंद्रमणी को बिरौल थाने का नया थानाध्यक्ष किया गया नियुक्त