दो दिन से फंसे बछड़े को मिली जिंदगी,समाजसेवी आशुतोष कुमार ने किया रेस्क्यू,बछड़ा दो दिन से 10 फीट गड्ढे नहर में फंसा था,समाजसेवी अशुतोष कुमार ने बचाई जान।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज
जिले के लहेरियासराय क्षेत्र में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 47 के हाउसिंग बोर्ड रोड के पास एक नहर में एक गाय का बछड़ा दो दिनों से फंसा हुआ था। यह बछड़ा करीब 10 फीट गहरे कीचड़ भरे गड्ढे में गिर गया था और निकलने की कोशिश कर रहा था,लेकिन गहराई और फिसलन के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा था।स्थानीय लोगों ने जब बछड़े को देखा तो तुरंत समाजसेवी आशुतोष कुमार को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही आशुतोष कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और बछड़े को बचाने में लग गए। कड़ी मेहनत और कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे। समाजसेवी आशुतोष कुमार के इस सराहनीय कार्य की चारों ओर तारीफ हो रही है। यह घटना यह साबित करती है कि जब लोग मिलकर कोई काम करते हैं,तो बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। ऐसी घटनाएं हमें इंसानियत,दया और मिलजुलकर काम करने की प्रेरणा देती हैं।
मिथिलांचल का यह जिला जहां कानून के साथ पुलिस ही करते हे खिलवाड़ ,मामले की होती हे लीपापोती ,खिरहर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में आये युवकों /महिला की क्रूरता से हुई पिटाई मामले में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं ,सड़क दुर्घटना में हुई दों मौत के मामले में भी प्राथमिकी नदारत ,और भी कई मामले।
पूर्व विधायक हरिनंदन यादव पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई