चोरी गई पिकअप को महुआ पुलिस ने किया बरामद।एक गिरफ्तार
चोरी गई पिकअप को महुआ पुलिस ने किया बरामद।एक गिरफ्तार
हाजीपुर /एक संवाददाता
वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र से चोरी गई पीक अप को पुलिस ने महज कुछ घंटॆ में बरामद करते हुये शातिर चोर को भी गिरफ्तार कर लिया हें। महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि बगल के गांव से ही पीक अप की चोरी हुई थी। पीक अप को ले जाते समय माधोपुर गांव के निकट पिकअप खराब हो गया। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लगातार पिकअप बरामद करने आगे बढ़ रही थी। पुलिस इसी क्रम में माधोपुर सिंघाड़ा गांव के नजदीक पहुंची तो देखा पिकअप खराब हें और उसका चक्का खोलकर चोर ले गया हें। स्थानीय लोंगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने छानबीन करते करते मुकेश कुमार को पकड़ा और पिकअप जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस कारवाई कर रही हें। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकेश के विरुद्ध और भी मामले पूर्व से चल रहें हें।