• दरभंगा सदर /

दरभंगा में हल्की सी बारिश होने पर कई मुहल्लों में बाढ़ जेसा नजारा दिखने लगता हें। इसमें से एक हें सदर ब्लॉक एवं सदर थाना के ठीक सामने वाला मुहल्ला। पानी होते ही सदर थाना की सामने की सड़कों पर इतना पानी लग जाता हें कि मुहल्ले के लोंगों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता हें ,यही नहीं कई घरों में पानी लग जाता हें। आखिर घर से बाजार या घर के किसी काम से निकले लोग इस पानी को पार करें तो कैसे ?ऐसा लगता हें कि बारिश होने से पहले ही सरकार एक अदद नाव की व्यवस्था कर दें ताकि लोंग उसपर चढ़कर एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंच पाये। बच्चे स्कूल जा सके। इस मुहल्ले के कई बच्चे बारिश होने पर स्कूल तक नहीं जानें देते। थाना पुलिस करें भी तो क्या करें लेकिन सदर प्रखंड के बीडीओ द्वारा इस पानी के निकासी के लिये प्रयास तो कर ही सकते हें लेकिन कोई भी प्रयास नहीं करते दिखाई देता हें। जनप्रतिनिधि भी मूक दर्शक हें।

कोई भी विधायक सुधि लेने नहीं आता। स्थानीय लोग यह भी कहते हें कि सदर प्रखंड का अस्पताल भी इसी केम्पस में हें। बीमार होने की स्थिति में लोग कैसे पानी तैरकर अस्पताल तक पहुंचेगा। लोंगों का कहना हें कि जमे पानी के कारण आसपास के लोंगों को डेंगू का भी खतरा हें।आखिर इस समस्या से निजात कौन दिलायेगा यह अहम प्रश्न हें।लोग इंतजार में हें कि कोई मसीहा आकर उनके इस समस्या का निदान कर दें।