आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, 8 सितंबर को पटना में आंदोलन की तैयारी

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में बिरौल प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को मध्य विद्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष रिंकू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेविका और सहायिकाओं ने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है, जिसके विरोध में 8 सितंबर को पटना में होने वाले एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन और हड़ताल में बिरौल प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में सेविकाएं और सहायिकाएं शामिल होंगी।सेविका और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, जिनमें प्रमुख हैं-प्रोत्साहन राशि में वृद्धि नहीं: अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे सेविकाओं और सहायिकाओं में भारी नाराजगी है।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद ग्रेच्युटी को लागू नहीं किया गया है।बिना पर्याप्त संसाधन दिए FRS (फूड राशनिंग सिस्टम) को जबरन लागू किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान की अवधि को पदोन्नति के लिए सेवा अवधि नहीं माना जा रहा है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार उनका शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रखंड की सचिव संगीता कुमारी ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगी। बैठक में पूजा कुमारी, रीता कुमारी, राखी कुमारी, ललिता कुमारी, सीता कुमारी, आरती कुमारी, सीता देवी, सोनदा कुमारी, कविता कुमारी, रेणु कुमारी, रीमा कुमारी, सोना देवी, बुलबुल कुमारी, पूजा कुमारी, रूबी कुमारी, शांति कुमारी, अनिता देवी, अनिता कुमारी, राम कुमारी देवी, सुशीला देवी, प्रीति कुमारी और मीना देवी सहित कई सेविका और सहायिकाएं मौजूद थीं।