गायघाट ; रोड और पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीण करेंगे वोट बहिष्कार, जल्द लगाएंगे बैनर पोस्टर
गायघाट ; रोड और पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीण करेंगे वोट बहिष्कार, जल्द लगाएंगे बैनर पोस्टर
गायघाट ; रोड और पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीण करेंगे वोट बहिष्कार, जल्द लगाएंगे बैनर पोस्टर
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे विकास के मुद्दे को लेकर ग्रामीण मुखर होने लगे हैं। चुनाव प्रचार में आने वाले जनप्रतिनिधियों को घेरने की भी तैयारी शुरू कर दिए हैं।
इसी क्रम में प्रखंड के मेठी पंचायत के सतघटा गांव के ग्रामीणों ने गांव में सड़क नहीं रहने को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया है। ग्रामीणों ने बैठक कर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने कहा आजादी के बाद अब कई साल बीत जाने के बाद भी गांव में एक अदद सड़क नहीं है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। इसी को मुद्दा बनाकर हमलोगों ने आंदोलन करने का संकल्प लिया है। इसके लिए इस बार हमलोग वोट बहिष्कार भी करेंगे। इसके लिए गांव के मुख्य सड़क के सामने ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बहिष्कार का बोर्ड भी लगाएंगे। ग्रामीण आदि कुमार ने बताया सड़क गांव के लोगों की चिरलंबित मांग है। चुनाव के दौरान नेता आते हैं, आश्वासनों का घूंट पिलाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब कुछ भूल जाते हैं। जिसका परिणाम है कि अब तक गांव में सड़क और पुल नहीं बन पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने सड़क और पुल को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।