वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
दस्तक 7मीडिया दीपक कुमार। गायघाट
वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार संध्या में विभिन्न थाना/ओ0पी0 क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून- व्यवस्था यातायात नियमों का पालन, पूर्ण शराबबंदी हेतु संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलायी जा रही है एवम् नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना तथा अन्य विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर दुपहिया वाहन चालकों के कागजातों की जांच की गई। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। बताया गया कि पुलिस के द्वारा अभियान लगातार चलाया जाएगा। इधर पुलिसिया कार्रवाई से बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालो में हड़कंप देखा गया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। –