दरभंगा के बिरौल में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन,गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल में दस दिवसीय गणपति पूजा का समापन भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। इस दौरान शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस मंदिर घाट, खेबा टोला, वनदेवी नगर और बाल्मीकि नगर से शुरू हुआ और मास्टर चौक, पुल घाट, सिनेमा रोड, शहीद भगत सिंह स्मारक, शिवाजी नगर और पुराना थाना चौक से होते हुए हाटगाछी दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचा। यहां से जुलूस वापस अपने-अपने गंतव्य स्थान स्थित विभिन्न तालाबों और कमला नदी की ओर गया, जहां श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया।
इस पूरे आयोजन के दौरान, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। जुलूस में शामिल भक्तों ने विभिन्न गणेश पूजा समितियों द्वारा टांगी गई मटकियों को फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।


विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पूजा समितियों के सदस्यों ने मिलकर काम किया। इस मौके पर एसडीएम शशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मण,सीओ आदित्य शंकर, बीडीओ प्रदीप कुमार झा, थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह,एस आई मुन्नी कुमारी, एएसआई प्रेम राय,कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित कुमार तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नंदन,आरएसएस के सनोज नायक, मुख्य पार्षद विनोद सहनी,पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी और चौधरी सहनी, रविन्द्र पौद्दार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी के सहयोग से यह भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ।