गायघाट में 11 सितंबर को होने वाला विधानसभा सम्मेलन होगा ऐतिहासिक , जेडीयू नेता ने किया बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

कटरा प्रखंड जदयू कार्यालय में जदयू पंचायत अध्यक्षों व सक्रिय साथियों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो. इफ्तेखार आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 11 सितंबर को गायघाट में होने वाले विधानसभा सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता एवं पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि गायघाट का सम्मेलन पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। इसे सफल बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ता आज से ही दिन-रात मेहनत करेंगे।

बैठक में कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इनमें मुख्य रूप से राम नरेश सिंह, सतीश सिंह, राधेश्याम यादव, राम बाबू हाथी, अजय राम, दशरथ राम, राम सकल चौधरी, श्रीमती संजू देवी, मो. नौशाद, पप्पू यादव, लाल बाबू राय और इंद्रदेव सहनी शामिल थे।