लहेरियासराय थाना के लंबित कांडों की वरीय पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा,दिये कई निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक ने शनिवार (06.09.2025) को लहरियासराय थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर पु०नि० सह थानाध्यक्ष लहेरियासराय/पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय से वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
थाना निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजियों—जमानतीय, अजमानतीय, कांड दैनिकी, आगंतुक, पासपोर्ट, आरटीआई, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत, केश डायरी तथा वारंट/इश्तिहार/कुर्की पंजियों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।

