मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन:थाने आनेवाले फरियादियों से पुलिस अधिकारी करें मित्रवत व्यवहार : एसएसपी

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

वरीय पुलिस सभाकक्ष में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी सह बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसएसपी ने थानेवार विभिन्न संचिकाओं का आवलोकन किया। जिले में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने, लॉकडाउन के नियम को पालन कराने सहित अन्य मुद्दों को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान सभी थानाध्यक्षों को थाने में आने वाले फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुने एवं उसे त्वरित निष्पादन करने का प्रयास करें। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों को निपटाने, फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने, शराबी एवं शराब धंधेबाजों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के साथ ही नियमित वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया।

एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में कोताही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी कर्तव्य और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीपीओ, सिटी एसपी, डीएसपी सहित जिले के सभी थानेदार थे।