एसडीपीओ बिरौल ने लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश, कहा शराब सप्लायर गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने और सभी प्रकार के वाहनो को करें जांच,

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने शनिवार को अपने कार्यालय में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया।
गोष्ठी में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने विशेष रूप से फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने और मामलों को तेजी से निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। शराब सप्लायर गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने और सभी प्रकार के वाहनों को गंभीरता से जांच करने को कहा गया
इस बैठक में अंचल पुलिस निरीक्षक महफुज आलम, पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मण, बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, घनश्यामपुर थाना के बलवंत कुमार, कुशेश्वरस्थान थाना के अंकित कुमार, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नंदन,जमालपुर थाना के मुकेश कुमार, बड़गांव थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
यह बैठक क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।