सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र में घुसकर एक्स रे तकनीशियन पर हमला ,सरकारी मशीनरी को तोड़फोड़ करना कहाँ तक उचित ?प्राथमिकी दर्ज होते ही जनप्रतिनिधियों की उतर जाएगी हेकड़ी।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर अपने समर्थकों के साथ मुख्य पार्षद द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ किये जाने के मामले में पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ हे ,स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मी डरे सहमे हुये हे।ऐसे में सवाल उठता हे कि चुने गये जनता के प्रतिनिधि ही सरकारी संस्थानों में तोड़फोड़ करेंगे ,स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट करेंगे तों सरकारी संस्थान में काम करने वाले कर्मी ऐसे में कैसे काम कर पाएंगे।
यह वाकया सिंहबाड़ा थाना क्षेत्र में पहली बार कोई सरकारी संस्थानों पर नहीं हुआ हे।इससे पहले वर्ष 2005में सेंकड़ों लोंगों ने थाना पर हमला किया था लेकिन तात्कालीन थानाध्यक्ष सुनील कुमार की जबरदस्त कारवाई हुई थी ।
तत्कालीन थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा स्वयं के बयान पर IPC के धारा 147/148/148/353/332/ 333/334/307/380/394/448 एवं 27 आर्म्स एक्ट में काण्ड सँ० 74/2005 दिनांक : 05/10/2005 को दर्ज किया था जिस कारण सभी पर कारवाई हुई थी और इसी कारवाई के कारण बहुत वर्षों तक सिंहबाड़ा शांत रहा ,यही नहीं हाल के दिनों में तात्कालीन थानाध्यक्ष मनीष कुमार थे ,तों उनके कार्यकाल में भी लोंगों ने दबंगई का प्रयास किया लेकिन थानाध्यक्ष के दबंगई के कारण सभी भाग खड़े हुये।
हालांकि स्वास्थ्य केंद्र में टेक्नीशियन के साथ की गई मारपीट के बाद थानाध्यक्ष को सूचना मिली ,उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया था और कई लोंगों से पूछताछ भी की थी।
अब दबंगों ने सिंहबाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों के साथ दबंगई की हे ,समय रहते अगर कारवाई नहीं हुई हुई तों आने वाले समय में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता ॥
इस घटना को लेकर टेक्नीशियन गौतम कुमार ने थाना में प्राथमिकी को लेकर रंगदारी समेत मारपीट का आरोप लगाते हुये आवेदन दिया हे।

