दों दिनों से वायरल वीडियो पर कारवाई स्थिर ,डीआईजी के एक्शन मोड के बाद पुलिस की बढ़ी हलचल ,मधुबनी पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का ,एसपी ने दी जानकारी।
दस्तक 7मीडिया /मधुबनी /
सोशल मीडिया पर दो दिन पहले से एक लड़के की बेरहमी से हुई पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा था ,इस वीडियो को लेकर दस्तक 7मीडिया ने शुक्रवार की सुबह खबर छापी ,शीर्षक था
भीड़तंत्र का कहर :युवक को घसीट घसीटकर पिटा ,वीडियो वायरल।
खबर छपते ही डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने इसे गंभीरता से लिया और मधुबनी पुलिस को न्यायसंगत कारवाई का निर्देश दिया।खीरहर थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली और एसपी को अवगत कराया।मधुबनी एसपी ने देर शाम प्रेस रिलीज जारी करते हुये कहा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हे और कोई भी पक्ष केस -मुकदमा नहीं करना चाहता हे।पुलिस अगर कारवाई करने की दिशा में रहती तों गुरुवार को ही मेडिकल चेक अप के बाद इस मामले में प्राथमिकी कर दी जाती ,सूत्र बता रहें हे कि पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत किया ,दोनों ओर से आवेदन भी लिया लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने में देरी की।
एसपी के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
प्रेम प्रसंग का मामला मधुबनी जिले के खिरहर थाना क्षेत्र के भाला बंगरा गांव में बुधवार की देर रात बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़े गए दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी।
सूत्रों के अनुसार, मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के नुनिया टोली वार्ड-28 निवासी गोपी कुमार (18 वर्ष), गणेश महतो का पुत्र, देर रात गांव की एक विवाहित महिला सोनी देवी (पति – कुंदन महतो, निवासी भाला बंगरा) से मिलने आया था। ग्रामीणों को दोनों की बातचीत नागवार गुज़री और मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। आक्रोशित लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और बुरी तरह मारपीट कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही खिरहर थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाई। दोनों का मेडिकल चेकअप कराया गया और परिजनों को सूचित किया गया।
पुलिस ने जब पीड़ितों के परिजनों से लिखित शिकायत की मांग की, तो दोनों पक्षों ने आवेदन देकर स्पष्ट किया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। परिजनों ने सिर्फ चेतावनी दी कि ऐसी घटना भविष्य में दोहराई नहीं जानी चाहिए।
फिलहाल, पुलिस ने साफ किया है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है और वर्तमान में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था सामान्य है।
