बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दरभंगा में कोषांगों का गठन,

निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की पहल।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया है।

इनमें कार्मिक कोषांग (जिला स्थापना शाखा/एनआईसी), ईवीएम कोषांग (कमला नेहरू पुस्तकालय, लहेरियासराय), सामग्री कोषांग (प्रेक्षागृह, लहेरियासराय), नामांकन कोषांग (डीएम न्यायालय कक्ष), स्वीप कोषांग (जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस कार्यालय), वाहन कोषांग (नेहरू स्टेडियम पोलो मैदान), प्रशिक्षण कोषांग (भू-अर्जन कार्यालय), विधि-व्यवस्था/अर्धसैनिक बल आवासन कोषांग (जिला आवासीय गोपनीय शाखा), आचार संहिता कोषांग (आपदा प्रबंधन कार्यालय), मीडिया कोषांग (जिला जनसंपर्क कार्यालय), व्यय अनुश्रवण कोषांग (राज्य कर अपर आयुक्त कार्यालय), डीईएमपी/जिला संसार योजना कोषांग (जिला योजना कार्यालय), पोस्टल बैलेट/ईडीसी कोषांग (भू-अर्जन कार्यालय), मतगणना एवं डिस्पैच कोषांग (जिला कोषागार), कार्मिक कल्याण कोषांग (जिला कल्याण कार्यालय), प्रेक्षक कोषांग (नजारत उप-समाहर्ता कार्यालय) तथा मतदान केंद्र बुनियादी सुविधा कोषांग (डीईओ कार्यालय) शामिल हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी निर्वाची पदाधिकारी विधानसभा एवं प्रखंड स्तर पर भी कोषांग गठित कर संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं।
इसके लिए विधानसभावार कार्य के पर्यवेक्षक हेतु आईटी सहायकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

दरभंगा जिला प्रशासन का कहना है कि इन तैयारियों से विधानसभा चुनाव 2025 को पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने में मदद मिलेगी।