प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी,गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी,गैर सरकारी एवं कोचिंग संस्थानों में धूम धाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। जबकि प्रखंड क्षेत्र के शिवदहा शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। गीत,नृत्य,कविताओं एवं नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने शिक्षकों के व्यक्तित्व और उनके मार्गदर्शन से जीवन में होने वाले सकारात्मक प्रभाव पर अपने विचार भी साझा किए। क्लास 12 के बच्चों ने बेहतर शिक्षक अवार्ड ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। 2024 की मैट्रिक टॉपर और वर्तमान में क्लास 12 छात्रा विशाखा ने अपने हाथों से संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव का चित्र बनाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शायद मेरे शिक्षक जीवन का सबसे अनमोल उपहार है।