शिक्षक विजय कुमार निराला को शिक्षक समारोह से सम्मानित किया गया।
बिहार में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में 29 महिलाएं शामिल थीं। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और उर्दू विद्यालयों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक थे। सभी चयनित शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र, स्मृति-चिह्न और चादर दी गई। साथ ही 30,000 रुपए की नगद राशि भी प्रदान की गई।
शिक्षक अनुराधा कुमारी को राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिला।
2 अध्यापकों को मिला सम्मान
खगड़िया जिले से दो शिक्षकों को यह सम्मान मिला। सदर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी और गोगरी प्रखंड के मिडिल स्कूल उसरी के प्रधानाध्यापक विजय कुमार निराला को पुरस्कृत किया गया। दोनों शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि थे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्द्र, प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला और शिक्षा सचिव दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।
