शिवदाहा में शिक्षक दिवस का उत्साह:बच्चों ने शिक्षकों को दिए उपहार, डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

दीपक कुमार। गायघाट

शिवदाहा शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई।

शिक्षक दिवस के मौके पर सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने इस खास दिन पर अपने प्रथम गुरु यानी माता-पिता का भी आशीर्वाद लिया।

शिक्षक सह संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने शिष्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच स्नेह और सम्मान का भाव देखने को मिला।