बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाने के अन्तर्गत गुरूवार को पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त रूप में गांजा की एक बड़ी खेप बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि कि गुप्त सूचना के आधार पर कोसी पूर्वी तटबंध के सिमरी स्पर संख्या 19.10 के समीप कोसी नदी के किनारे झाड़ियों में छापेमारी की गई तो वहां प्लास्टिक के बोरें में छिपाकर रखे गए 55.90 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
शरथ बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
