किशनगंज के सदर अस्पताल में 102 एंबुलेंस चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। चालक पिछले पांच महीने से वेतन न मिलने से नाराज हैं। एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष हैदर अली की मानें तो, जुलाई से अक्टूबर तक का वेतन बकाया है। यह स्थिति बिहार सरकार, राज्य स्वास्थ्य समिति और नई एजेंसी जैन प्लस कंपनी के बीच समन्वय की कमी के चलते हुआ है।
मांगें न मानी गईं तो करेंगे भूख हड़ताल चालकों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम मजदूरी का क्रियान्वयन, दुर्घटना बीमा और कार्य के दौरान मृत्यु पर 10 लाख रुपये का मुआवजा शामिल है। चालकों ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी गईं तो वे भूख हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल के चलते एक बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस न मिलने के कारण 5 किलोमीटर तक ठेले पर ले जाना पड़ा। प्रशासन मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे लोगों ने इस मामले में प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा है।
चालकों का कहना है कि, उन्होंने जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन केवल आश्वासन मिला है। इस मामले में सुपरवाइजर आशिफ रहमानी ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हड़ताल के चलते जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी हो रही है। प्रशासन से अपील की जा रही है कि वह जल्द से जल्द इस मामले का समाधान करें।
बुजुर्ग महिला को ठेले पर ले जाते परिजन हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
