राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को, सभी अधिकारी दें भरपूर समय : जिला एवं सत्र न्यायाधीश
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को, सभी अधिकारी दें भरपूर समय : जिला एवं सत्र न्यायाधीश
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को, सभी अधिकारी दें भरपूर समय : जिला एवं सत्र न्यायाधीश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र ने गुरुवार को विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने क्या कहा
सभी अधिकारी आगामी एक सप्ताह तक लोक अदालत की तैयारी में पूरा समय दें।पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें समझौते के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके। न्यायालय में लंबित मामलों के साथ-साथ मुकदमा पूर्व वादों का भी निपटारा कराया जाए।
उन्होंने यह भी अपील की कि राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मध्यस्थता अभियान को जिले में सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है।
बेहतर परिणाम का लक्ष्य
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित न्यायालयों से लंबित एवं मुकदमा पूर्व वादों की अलग-अलग सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए।पिछले लोक अदालत से अधिक बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया जाए।