पारा विधिक स्वयंसेवकों को मतदाता सूची संबंधी दायित्व निभाने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव ने बताया कि
माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के आदेश एवं चुनाव आयोग द्वारा बिहार में किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी मतदाता सूची में सुधार/दावा/आपत्तियों हेतु मतदाताओं व राजनीतिक दलों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
• इसके लिए पारा विधिक स्वयंसेवकों को प्रखंड, पंचायत और नगर परिषद स्तर पर प्रतिनियुक्त किया गया है।
सभी स्वयंसेवक अपने कार्यक्षेत्र में मतदाताओं/राजनीतिक दलों को ऑनलाइन दावा, आपत्ति व सुधार दर्ज कराने में सहयोग करेंगे।
मतदाताओं व राजनीतिक दलों की समस्याओं का समाधान कर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
तत्पश्चात एकत्र की गई जानकारी पर गोपनीय प्रतिवेदन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा को प्रस्तुत करेंगे।