किशनगंज के एएमयू कैंपस के पास महानंदा नदी में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। 17 वर्षीय उमर आलम अपने तीन दोस्तों के साथ महानंदा नदी में नहाने गया था। नहाते समय चारों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बच्चों की मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनी।

आसपास मौजूद लोगों और गोताखोरों ने किसी तरह तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर उमर आलम गहरे पानी में चला गया और उसे बचाया नहीं जा सका।

लापता बच्चे की तलाश शुरू

अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने शरद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने आधुनिक उपकरणों से लापता बच्चे की तलाश शुरू की। देर शाम तक चले बचाव अभियान में उमर का कोई सुराग नहीं मिला।

 

उमर के परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे को खोजने की मांग की है। अमर रूईधासा खानकाह का रहनेवाला बताया जा रहा है। वही अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव तेज है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नदी से दूर रखने की अपील की है। इधर बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।