पटना उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीश आयेंगे दरभंगा ,बेनीपुर अनुमंडलीय न्यायालय में कोर्ट भवन का करेंगे शिलान्यास।
पटना उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीश आयेंगे दरभंगा ,बेनीपुर अनुमंडलीय न्यायालय में कोर्ट भवन का करेंगे शिलान्यास।
विधि संवाददाता /दरभंगा
पटना उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीश का आगमन शनिवार को यानि आज दरभंगा न्यायमंडल में हो रहा है। न्यायाधीश सह दरभंगा जजशिप के निरीक्षी न्यायाधीश संदीप कुमार और न्यायाधीश अरुण कुमार झा एवं न्यायाधीश चन्द्रशेखर झा के द्वारा एक साथ न्यायमंडल दरभंगा के कोर्ट कार्य का निरीक्षण और कोर्ट भवनों का उदघाटन एवं नये कोर्ट भवन का शिलान्यास शनिवार और रविवार को की जाएगी। पटना उच्च न्यायालय के इन तीन न्यायमूर्तियों का आगमन शनिवार को होगा। ये तीनों न्यायमूर्ति शनिवार और रविवार को मिथिला की पावन भुमि दरभंगा में रहेंगे। सिविलकोर्ट दरभंगा में मुकदमों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर स्वीकृत कोर्ट के अनुरूप भवन कम पड़ गई है। न्यायिक पदाधिकारियों के लिए आवास भी कम पड़ गई है।जिसके निदान के लिए पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह न्यायमंडल के निरीक्षी न्यायामूर्ति संदीप कुमार के साथ न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा और न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर झा के द्वारा संयुक्तरुप से सिविलकोर्ट प्रांगण में जी प्लस फाईव आठ कोर्ट भवन का भूमिपूजन और शिलान्यास शनिवार की जायेगी। वहीं सीजेएम और एसडीजेएम के पुराने आवास भवन की जगह 12 पीठासीन पदाधिकारियों के लिये नये आवास भवन के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। शनिवार को ही बेनीपुर अनुमंडलीय न्यायालय प्रांगण में दस कोर्ट भवन का शिलान्यास की जायेगी। बिरौल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय प्रांगण में नव निर्मित 15 कोर्ट भवन और संशाधन भवन का उद्घाटन. की जायेगी। ।वहीं बिरौल अनुमंडल बार एसोसिएशन भवन निर्माण का शिलान्यास तीनों न्यायमूर्तियों के कर कमलों से संपन्न होगी। तीन न्यायमूर्तियों के आगमन को लेकर पुरा न्यायमंडल में खुशी का वातावरण है।इस कार्यक्रम को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिनोद कुमार तिवारी ने गत कतिपय महिनों से क्रियाशील हैं।जिला जज श्री तिवारी के आमंत्रण को स्वीकार कर पटना हाईकोर्ट के तीन न्यायमूर्ति का आगमन हो रहा है।मिथिला के इस पावन भुमि पर बार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह के पश्चात तीन न्यायमूर्ति का आगमन होने जा रहा है।