नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दिया दोषी करार ,सजा के अवधि पर 28 अगस्त को होगी सुनवाई ,मामला कमतौल थाना का।।
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दिया दोषी करार ,सजा के अवधि पर 28 अगस्त को होगी सुनवाई ,मामला कमतौल थाना का।।
दरभंगा /विधि संवाददाता
नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में कमतौल थाना कांड संख्या 346/2018 के आरोपी को कोर्ट ने दुष्कर्मी करार दिया। अब दुष्कर्म के जूर्म में सजा की अवधि निर्धारण पर उभय पक्ष की ओर से सुनबाई तथा सजा की अवधि सुनाने के लिए 28 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। दोषसिद्ध अभियुक्त कमतौल थाना क्षेत्र के मधुपुर टेकटार गांव का विजय दास है। वह 20 अगस्त 2019 से जेल में है। दरभंगा जिला के पाॅक्सो ऐक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार ने शुक्रवार को भारतीय दण्ड विधान संहिता की धारा 376 ए बी और पाॅक्सो ऐक्ट की धारा 6 में काराधीन अभियुक्त दास को दोषी ठहराया है।