मानवता की मिशाल :
पुलिस और समाजसेवी ने बचाई प्रसव पीड़ा से जूझती महिला की जान ,कुछ मिनट और देरी होता तों महिला की जा सकती थी जान ,भीड़ तों बन गया मूकदर्शक।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
एक महिला ,रोती चिल्लाती ,मदद की गुहार लगाती ,पर सुनने वाला कोई नहीं ,उसकी रोती हुई आँखें एक सहारा ढूंढ रही थी मगर कोई देने वाला नहीं ,उसकी तड़पती आवाज सुन मुहल्ले के कई दर्जन महिलाएं जमा हो गई लेकिन उस बिलखती चीख को कोई सुनने वाला नहीं।
जी हाँ यह सच हे ,सुनने के बाद दिल धड़कने लगता हे और कहता हे कि हमारा समाज किस ओर जा रहा हे जहां मानवीय संवेदना, ऐसा लगता हे कि मर चुका हे ऐसे में इस भीड़ को क्या संज्ञा दिया जाय।
घटना दो सितंबर 25की हे।लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मुहल्ले में एक महिला दर्द से कराह रही थी ,प्रसव का अंतिम चरण था।मुहल्ले के दर्जनों लोग महिला की कराह सुनकर वहां पहुंच गये ,मां की इस दुर्गति को देख उसके दो नन्हे से बच्चे और बच्चियां भी रो रही थी लेकिन इस भीड़ में कोई एक भी व्यक्ति /महिला मदद करने वाला नहीं था।इस महिला का पति आंखों से देख नहीं सकता और कई महीनों से बाहर कमाने गया हुआ हे।
इसी बींच किसी व्यक्ति ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार को फोन किया और सारे परिस्थितियों से अवगत कराया ,अब थानाध्यक्ष पेशों पेश में थे कि क्या करें।लेकिन वर्दी की लिबास में उनकी मानवता जाग उठी ,उन्होंने तुरंत डायल 112की गाड़ियां भेजी और समाज सेबी प्रियंका झा को फोन कर कहा कि मेडम एक गुहार हे आपसे ,आप तुरंत आइये,क्यूंकि एक महिला प्रसव के कारण तड़प रही हे ,आप अगर मदद कर देती हे तों भगवान आपका भी मदद करेगा।समाजसेवी प्रियंका झा दरभंगा टावर से जैसे तैसे तड़प रही महिला के पास दरभंगा से पहुंची ,उस महिला को गाड़ी पर बिठाकर डीएमसीएच ले गई।पुलिसकर्मी प्रशांत ने 5रुपये का पर्ची कटाया उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया।भर्ती होने के बाद डॉक्टर ने प्रियंका से कहा मेडम इस महिला का दो बार ऑपरेशन से बच्चा हुआ हे स्थिति ऐसी भी हो सकती हे कि इसका पेट फट जाय इसके लिये आपको फॉर्म भरना पड़ेगा ,क्या आप रिश्तेदार हे।प्रियंका ने कहा कि में समाजसेवी हूँ लेकिन हरेएक पीड़ित का रिश्तेदार हूँ।इतना कहते हुये फॉर्म पर प्रियंका ने साईंन कर दी।कुछ देर में ईश्वर की कृपा हुई ओर बिना ऑपरेशन के उस महिला को बेटी हुई।फिर क्या था सभी को सांस आयी और खुशी से लोग झूम उठे।इस दौरान प्रियंका का मात्र 70रुपये खर्च हुये।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष की मानवता को देख चारों तरफ चर्चाएं हो रही हे और समाजसेवी प्रियंका झा को धन्यवाद देते लोग थक नहीं रहें हे।उक्त महिला का नाम नीतू देवी बताया जा रहा हे।जो नवजात शिशु जन्म लिया हे वह सुंदर से भी ज्यादा सुंदर हे।
