36 साल की सेवाओं के बाद सम्मानित होकर सेवानिवृत्त हुए एसआई हीरा पासवान

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

बिहार पुलिस में 36 वर्षों तक सेवाएँ देने के बाद सेवानिवृत्त हुए सब-इंस्पेक्टर हीरा पासवान को बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सम्मानित किया। एसएसपी कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में चार पुलिसकर्मियों को सेवा-निवृत्ति के उपरांत फूलमाला,चादर और सेवा प्रशस्ति पत्र देकर विदा किया गया। इस अवसर पर एसएसपी श्री रेड्डी ने कहा चार पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि वे स्वस्थ रहेंगे और अपने परिवार के साथ जीवन का आनंद उठाएँगे।सेवानिवृत्त एसआई हीरा पासवान ने कहा पुलिस विभाग में 36 वर्षों की सेवा के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए,31 अगस्त 2025 को रिटायर होने के बाद आज एसएसपी द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए गर्व का क्षण है। इसके लिए मैं उनका तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि अब वे शेष जीवन अपने बच्चों और परिवार के साथ बिताना चाहते हैं तथा आगे जीवनयापन के लिए व्यवसाय की ओर कदम बढ़ाएँगे। समारोह के दौरान श्री पासवान का पूरा परिवार भी मौजूद था। विदाई के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने एसएसपी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस सम्मान समारोह को यादगार बताया।