सेंधमारी कर किराना दुकान में डेढ़ लाख से उपर की चोरी
सेंधमारी कर किराना दुकान में डेढ़ लाख से उपर की चोरी
सेंधमारी कर किराना दुकान में डेढ़ लाख से उपर की चोरी
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के श्याम चौक पुलिस पिकेट के निकट अशोक ठाकुर की किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछली दीवाल में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दो महीने के अंतराल में उसकी दुकान में चोरी की ये दूसरी घटना है। पहली घटना 16 जुलाई को हुई थी जिसमे अज्ञात चोर द्वारा दुकान का छत काटकर 1 लाख 80 हज़ार समेत सीसीटीवी का डीवीआर चोरी किया था वही मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का पीछे का दीवाल काटकर दुकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में लगातार दुकानों में घट रही चोरी की घटना में वव्यसायी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। वही पुलिस ने कई चोरी की घटना का पर्दाफाश भी किया है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।कमतौल सर्किल इंस्पेक्टेड सुरेश राम ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की है।