सिंहवाड़ा के कार्यक्रम पदाधिकारी की हुई विदाई समारोह आयोजित

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /

प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कार्यक्रम पदाधिकारी यशवंत कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के आयोजन में प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के संरक्षक अहमद अली तमन्ने ने की, जबकि संचालन लेखपाल शम्भू कुमार एवं सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।डेटा ऑपरेटर शशि सिंह , पंकज कुमार रूपेश कुमार ने मिथिला के पाग चादर से उन्हें सम्मानित किया मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यशवंत कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव आए, जो हमेशा याद किए जाएंगे।समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, मिथिला पेंटिंग एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित सभी रोजगार सेवक ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विदाई संबोधन में श्री कुमार   ने भावुक होते हुए कहा कि यह स्थान और यहाँ के लोग मेरे दिल के बहुत करीब हैं। यहाँ का सहयोग और स्नेह हमेशा मेरे साथ रहेगा। मुख्य वक्ता में कटका मुखिया कुमार किसलय ,सरपंच उदय नारायण मिश्रा ,पंसस राजा पासवान ,अखिलेश यादव , इंद्रजीत भगत , शंकर पासवान इत्यादि उपस्थित थे।