मौनिया बाबा मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने विखेरा जलवा,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत ,कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आलाधिकारी सहित स्थानीय लोग रहे मौजूद

दस्तक 7मीडिया ,सिवान / रवींद्र गुप्ता

महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के एक निजी विद्यालय परिसर में मंगलवार को मौनिया बाबा राजकीय मेला महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम कला संस्कृति युवा विकास विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन सीवान के संयुक्त तत्वधान में आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक हेम नारायण साह, डीएम डॉ आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज कुमार तिवारी, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, नगर अध्यक्ष शारदा देवी, एसडीओ अनिता सिंहा, ई सुगेंद्र कुमार सिंह, प्रो अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर सांसद ने कहा कि श्री मौनिया बाबा राजकीय मेला के राजकीय दर्जा के बाद यह पहला कार्यक्रम है। जिसका आयोजन आपके सामने है। अगले साल इसे और भी बृहद रुप दिया जाएगा। जिसके बाद यह मेला राष्ट्रीय उत्सव के रूप में होगा। भाजपा सांसद ने कहा कि श्री मौनिया बाबा राजकीय मेला राष्ट्रीय एकता व अखंडता का प्रतीक है। महान संत श्री मौनिया बाबा सर्वमान्य है। उनकी पूजा हर कोइ करता है। सांसद ने कहा कि मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की श्रद्धालुओं की मांग पुरी हो गई है। मेले की शोभा बढ़ाने के लिए देश व राज्य स्तर के कलाकारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि सांसद का उत्तर बिहार का सुप्रसिद्ध श्री मौनिया बाबा राजकीया मेला के लिए राजकीय दर्जा दिलाने की यह उपलब्धि काबिले तारीफ है।

कलाकारों ने सांस्कृतिक में बिखेरा जलवा

राम आयेंगे फेमस फेम स्वाति मिश्रा, विपिन मिश्रा, गौरी कला मंडप वाराणसी, अंबिका फाउंडेशन पटना, किशन बरनवाल, रमेश सजल, आख्या शर्मा, मनन गिरि, सुनीता साक्षी, विनोद मिश्रा, म्यूजिक टीचर स्वेता कुमारी, गुड़िया कुमारी, जूही कुमारी ने अपने अपने विद्यालय के बच्चियों का शानदार प्रस्तुति कराया। जिसमें ललिता देवी प्रोजेक्ट दरौली, श्री गणेश मथुरा हाई स्कूल मोरा मैरी, योगेश्वरी देवी हाई स्कूल आला पुर पचरुखी आदि विद्यालयों के छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबका मन मोह।

विभिन्न विभागों की लगाई गई थी प्रदर्शनी

महोत्सव के दौरान बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया था। जिनमें कृषि विभाग, जीविका सीवान, कला एवं संस्कृति विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं निर्वाचन विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसमें सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दिया गया।