मुजफ्फरपुर: एसएसपी ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश
दीपक कुमार। गायघाट
मंगलवार की संध्या वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मुजफ्फरपुर का निरीक्षण किया।उक्त निरीक्षण में प्रशिक्षुओं की गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण/परेड का निरीक्षण एवम् मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तम स्वास्थ्य हेतु संतुलित भोजन का प्रबंधन, खेल-कूद का नियमित आयोजन सहित अन्य कई विभिन्न बिन्दुओं पर संबंधित पुलिस कर्मियों /पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दियें ।

