मामले में विवाहिता की मां बेला थाना क्षेत्र के गोरहारी निवासी रामविनय पासवान की पत्नी निर्मला देवी ने विवाहिता के जेठ और जेठानी पर हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है।
डुमरा थानाध्यक्ष सुखविन्द्र नैन ने बताया कि विवाहिता के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जतायी गयी है। परिजनों की शिकायत पर विवाहिता के ससुराल पहुंचकर जांच की गई। मगर, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके ससुराल के लोग भी घर में नहीं थे। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
इधर, विवाहिता की मां ने बताया कि 19 फरवरी को अपनी पुत्री प्रतिभा की जयपाल से शादी की थी। उसका दामाद जयपाल कुमार हैदराबाद में रहकर काम करता है।
शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज में दो लाख रुपये के लिए उसके जेठ और जेठानी प्रताड़ित करते थे। बीते 12 दिनों से अपनी पुत्री से बात करने के लिए फोन कर रही थी। मगर, उसके ससुराल बात नहीं करा रहे थे। सोमवार को उसके दामाद ने हैदराबाद से फोन कर जानकारी दी कि उसके भैया व भाभी ने उसकी पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। उससे भी उसकी पत्नी कई दिनों से बातचीत नहीं हो रही थी।
