शहर के जेपी चौक से पूरब नया बाजार अखाड़ा नम्बर 7 के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें दुर्गा पूजा भव्य ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गापूजा जुलूस के दौरान लाठी डंडा और घातक हथियार नहीं रहेगा। शोभा यात्रा के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भव्य झांकी निकाली जाएगी। झांकी निकालने के लिए बाहर से कलाकारों को बुलाया जाएगा। गाजा बाजा के साथ भी श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। विजयादशमी के दिन विशाल भंडारा का आयोजन होगा।

 

यह भंडारा शाम 5:00 बजे से शुरू होगा और रात्रि 1 बजे तक भंडारा चलेगा। विजयादशमी के दिन ही कन्या पूजन भी किया जाएगा। जल्द ही पंडाल बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। इस मौके पर सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, विश्वकर्मा प्रसाद,मुन्ना जी पटाखा, बबलू सरेया, बबलू प्रसाद, मोनू, प्रिंस कुमार, सोनू गुप्ता, संतोष गुप्ता, गोलू कुमार, देवेंद्र गुप्ता, हिमांशु जायसवाल, राज सत्यम आदि मौजूद थे।