सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की। मच्छपकौनी वार्ड नंबर 7 में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को नशीली दवा के साथ पकड़ा।
पकड़े गए आरोपियों में मच्छपकौनी निवासी शेख परवेज और मोहम्मद शब्बीर उर्फ राजा शामिल हैं। एसआई अचल अनुराग के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के घर से सीरप की 120 बोतलें बरामद कीं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
