भागलपुर में अज्ञात वाहन ने BPSC टीचर को रौंद दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए मायगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, ज्यादा ब्लीडिंग होने के चलते जान चली गई। ससुराल से घर लौटते समय हादसा हुआ है।

मृतक की पहचान तेज नारायण मंडल के पुत्र राजवीर उर्फ जयंत कुमार (29) के तौर पर हुई है। भतोड़िया मध्य विद्यालय में तैनात थे। 2017 में शादी हुई थी, दो बच्चे हैं। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित दोगछी के पास की है।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार

पिता देवनारायण मंडल ने बताया, बेटा शनिवार देर रात 11 बजे के करीब ससुराल बिहारीपुर से घर फतेहपुर आ रहा था। रास्ते में वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद भागते-भागते मौके पर पहुंचे। वहां से मायागंज लेकर गए। जहां मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

इलाके में शोक की लहर

मध्य विद्यालय भतोड़िया के प्रधानाचार्य सुबोध पासवान, शिक्षक पवन कुमार, विष्णुदेव मंडल, रंजीत रजक और अशोक कुमार ने इस घटना पर दुख जताया है।