हजारों हैक्टेयर में सिंचाई करने वाले कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत है कोहिरा जलाशय। जिसमें पानी डेड लेवल से ऊपर आया है। दरअसल,शनिवार को कोहिरा जलाशय में 333 एकड़ फीट पानी दिखा।डैम में 306 एकड़ फीट पानी डेड लेवल है। वर्षा की पानी को संग्रहित कर लगभग 10000 हेक्टेयर में खेती के लिए 22000 एकड़ फीट जल संग्रहण करने वाली कोहिरा जलाशय में अब 333 एकड़ फीट पानी है।