राजस्व महाभियान शिविर का राजस्व अधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट. प्रखंड सह अंचल की विभिन्न 23 पंचायतों में राजस्व महाअभियान के तहत शिविर 16 अगस्त से लग रहा हैं, जो 20 सितंबर तक लगेगा. इसी दौरान शुक्रवार को राजस्व अधिकारी –उज्जवल सिंह एवं अंचलाधिकरी शिवांगी पाठक शिवदहा और जमालपुर कोदई का निरीक्षण किया. इस अवसर पर राजस्व अधिकारी –उज्जवल सिंह एवं अंचलाधिकरी शिवांगी पाठक राजस्व कर्मचारियों को कई निर्देश भी दिये. इन दिनों राजस्व अभियान के तहत डोर टू डोर पंजी टू के प्रति का वितरण किया जा रहा है. सीओ अंचला कुमारी ने बताया अब तक हजारों रैयतों को जमाबंदी का कॉपी दिया जा चुका है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिविर में उपस्थित राजस्व कर्मचारी सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करें. कार्य में लापरवाही बरतने पर बक्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने शिविर में आये भू-धारकों से अपील करते हुए कहा वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से आगे आएं और राजस्व सुधार प्रक्रिया का लाभ उठाएं. शिविर का मुख्य उद्देश्य रैयतों की भूमि व राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करना है. सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि इस पहल से न केवल लंबित मामलों का निबटारा होगा,बल्कि स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा. मौके पर विकास मित्र और राजस्व कर्मचारी मौजूद थे.