बिनय सौरभ की वैध आय 1.43 करोड़ आंकी गई है, जबकि उन्होंने 2.70 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अर्जित की हैं। इसी आरोप में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-21/2025, 21 अगस्त को दर्ज की गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
छापेमारी में ढाई लाख रुपए कैश मिले है। साथ ही सिलिगुडी में आठ प्लॉट के कागजात अब तक मिले हैं।
रोहतास, भागलपुर और पूर्णिया में छापेमारी
आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शुक्रवार सुबह न्यायालय से तलाशी पत्र लिया। इसके आधार पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के तहत तीन प्रमुख ठिकानों पर रेड डाली जा रही है। इसमें उनका पैतृक घर सेनुआर (थाना-शिवसागर, जिला-रोहतास), भागलपुर स्थित निवास अभिनव इनक्लेव (थाना-बरारी) और पूर्णिया स्थित घर पैनोरमा सिटी (थाना-सदर) शामिल हैं।
टीम दस्तावेजों जैसे जमीन-जायदाद और बैंक खातों से जुड़े कागजात खंगाल रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। तलाशी पूरी होने के बाद जानकारी साझा की जाएगी। अचानक हुई इस छापेमारी से निबंधक कार्यालय और अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है। अधिकारी परिजन से पूछताछ कर रहे हैं।
