कटिहार में 23 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। कटिहार कांग्रेस के कंट्रोल रूम में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव यात्रा का नेतृत्व करेंगे। महागठबंधन के कई अन्य नेता भी इसमें शामिल होंगे।
शाम 4 बजे कारगिल चौक से दोबारा शुरू होगी यात्रा
यात्रा कुर्सेला चौक से शुरू होकर समेली, डूमर और गेड़ाबारी होते हुए कोढ़ा विधानसभा के सिमरिया तक जाएगी। विश्राम के बाद शाम 4 बजे यात्रा कटिहार के कारगिल चौक से फिर शुरू होगी। यात्रा अंबेडकर चौक और मोंगरा फाटक चौक से होकर डंडखोरा-सौनैली के रास्ते कदवा कुम्हरी पहुंचेगी। कदवा कुम्हरी में जनसभा के बाद यात्रा पूर्णिया की ओर प्रस्थान करेगी।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अनुसार यात्रा में लाखों कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
