रघुनाथपुर विधानसभा में जदयू नेता व पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने राजपुर, पंजवार, निखती कला आदि गांव जाकर न्याय के साथ विकास के 20 साल बेमिसाल पुस्तिका वितरण किए साथ ही सुशासन संदेश से जुड़े स्टीकर चिपकाए तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। पूर्व मंत्री श्री कुंवर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 में सत्ता संभालने के बाद शिक्षा को नई ऊंचाइयां मिली।
राज्य के प्रत्येक पंचायत में हाई स्कूल की स्थापना की गई और सभी हाई स्कूलों को 10+2 का दर्जा दिया गया। यह उपलब्धि बिहार के हर गांव के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मील का पत्थर साबित हुई। उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की गई।
