भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो। बूथ स्तर पर सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और यही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करती है-जिलाध्यक्ष।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष श्री विनय कुमार पासवान एवं जिला महामंत्री सह अलीनगर विधानसभा भाजपा BLA-1 श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह BLO के साथ आज अलीनगर प्रखंड अंतर्गत तुलापट्टी ग्राम स्थित बूथ संख्या 174 एवं 175 पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान BLA 2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष श्री विनय कुमार पासवान ने कहां
“भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो। बूथ स्तर पर सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और यही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करती है।” वहीं जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहां “मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने का कार्य है। भाजपा BLA 2 पूरी निष्ठा के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं।उन्होंने कहां वर्तमान में विपक्षी दल लगातार “वोट चोरी, वोट चोरी” जैसे आरोप लगा रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।अब विपक्षी दलों के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, जिसके कारण वे वोट चोरी का भ्रम फैला रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। संगठन की यही सक्रियता भाजपा को जन-जन की पार्टी बनाती है। बूथ स्तर पर मजबूती ही सशक्त लोकतंत्र की गारंटी है।