और फिर एक महिला दारोगा चढ़ी निगरानी के हत्थे ,12हजार रुपये घुस लेते सहयोगी संग गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

पहले नौकरी की मारामारी ,नौकरी मिलते ही कुछ महीनों में करोड़पति बनने की लालसा अक्सर पदाधिकारियों को कुऐं में धकेल देती हें और ऐसी ही लालसा पाले फिर एक महिला दारोगा निगरानी पुलिस के हत्थे चढ़ गई हें ।
जी हाँ बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाने में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उनके सहयोगी अर्जुन सोनी को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया और पटना लेकर चली गयी।
बताया जा रहा हें कि मारपीट के एक मामले में 15हजार की रिश्वत मांगी थी लेकिन सौदा 12हजार में तय हुआ था।
इसकी शिकायत फिरोज कौशर ने निगरानी से कर दी।
निगरानी विभाग ने इस आरोप की सत्यता की जांच करते हुये छापेमारी की और रिश्वत लेते हुये दारोगा प्रीति समेत उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।