विगन बाबू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विगन बाबू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विगन बाबू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा/
सिनुआरा गांव में समाजसेवी और समाजवादी नेता स्वर्गीय विमलेन्दु कुमार सिंह उर्फ विगन बाबू की दूसरी पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार प्रगतिशील मोर्चा के संयोजक डॉ.लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर में हुआ। इस अवसर पर गांव के कई लोग और पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद थे। डॉ. पप्पू सिंह ने विगन बाबू के जीवन और उनके समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए बताया कि उनका जन्म 1949 में हुआ था। वे युवावस्था में वामपंथी विचारधारा से जुड़े और बाद में जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से प्रेरित होकर समाजवादी बने। विगन बाबू ने अपने जीवन में समाज के लिए कई अच्छे काम किए। वे लोगों की शादी-ब्याह, सामाजिक कार्यक्रमों और विवादों के समाधान में हमेशा आगे रहते थे। वे निर्भीक और स्पष्ट बोलने वाले व्यक्ति थे। उनका निधन 20 अगस्त 2023 को एक दुर्घटना में हो गया था। उनकी कमी आज भी समाज में महसूस की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि विगन बाबू का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और उनके गुणों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा में प्रदीप कुमार यादव,भरत चौरसिया,रामकुमार सिंह,उदय सिंह,रामप्रीत यादव,राम विनय यादव,रत्नेश्वर सिंह,रंजीत प्रसाद सिंह,महेश यादव,अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे और उन्हें याद किया।