सदर थाना की पुलिस ने खूटबाड़ा स्थित बंद पड़े ईंट भट्टाके बगल से ट्रक में लदे भारी मात्रा में विदेशी शराब को किया बरामद 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

सदर थाना के द्वारा मद्य निषेध समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि गश्ती के क्रम में खुटवारा गांव स्थित बंद पड़े ब्रजेश मुखिया के ईट भट्टा के बगल से एक टाटा ट्रक से 2988लीटर विदेशी शराब बरामद किया हें।इसमें

(01) Royal Casino Premium Whisky कम्पनी का 750 ML का कुल 116 कार्टुन (प्रत्येक कार्टुन में 12 बोतल), कुल बोतल 1392 बोतल कुल 1044 लीटर , सभी बोतल पर For Sale Export Only लिखा हुआ (02) DENNIS Special कम्पनी का Whisky 750 ML का जिस पर L.Regd. No. JH-3050 A/2017-18 लिखा हुआ, कुल 216 कार्टुन (प्रत्येक कार्टुन में 12 बोतल) कुल 2592 बोतल कुल मात्रा-1944 लीटर विदेशी शराब, सभी बोतल पर FOR SALE IN JHARKHAND ONLY लिखा हुआ शामिल हें।

इस प्रकार कुल 2988 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया हें ,अग्रिम कारवाई की जा रही हें।
कांड में बनाये गये सभी अभियुक्तों की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी जारी है।

बरामदगी :-
01. कुल मात्रा 2988 लीटर विदेशी शराब एवं
02. एक ट्रक बरामद।