कुशेश्वरस्थान बाजार में एक ही रात में सात दुकानों में चोरी मामले में तीन चोर गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा 

जन्माष्टमी की बीती रात कुशेश्वरस्थान एवं आस पास के क्षेत्रों में चोरों ने एक साथ सात दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकान में सामान की चोरी के साथ नगद राशि की भी चोरी थी, जिससे स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

चोरी का आवेदन मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने मामले की छानबीन शुरू की थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में आस पास के कई सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की पहचान की गई।

इस मामले में थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन करने पर मिठाई की दुकान पर एक संदिग्ध व्यक्ति को कुछ करते हुए देखा गया। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान शिवम् पासवान के रूप में होने पर शिवम् के घर पर छापामारी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने दो विधि विरूध बालक के साथ चोरी करने की बात स्वीकार कर लिया। विधि विरुद्ध ने पूछताछ करने पर घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया। साथ ही उन्होनें बताया कि चोरी किए गए 1180 रूपये पहले लिट्टी तथा फिर शाम में सुपौल बाजार में जाकर बिरयानी खाने की बात बताई। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष श्री चौधरी के नेतृत्व में पुअनि मनोज कुमार शर्मा,सअनि रुपेन्द्र कुमार सिंह, चौकीदार अविनाश रौशन,बुच्ची कुर्मी,इसामूल, संतोष कुमार पासवान शामिल थे।