शौर्य व बलिदान को नमन :डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक, शोकाकुल परिवार के प्रति प्रकट की गहरी संवेदना तथा हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
शौर्य व बलिदान को नमन :डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक, शोकाकुल परिवार के प्रति प्रकट की गहरी संवेदना तथा हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
शौर्य व बलिदान को नमन :डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक,
शोकाकुल परिवार के प्रति प्रकट की गहरी संवेदना तथा हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार।मुजफ्फरपुर
जिला अंतर्गत सरैया प्रखंड के शिवरी अम्मा (गिद्दा )गाँव के वीर सपूत, भारतीय सेना में सूबेदार पद पर पदस्थापित स्व. (शहीद) राकेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के जिमिथांग सेक्टर के सुरवा संभा क्षेत्र में ऑपरेशनल मूव के दौरान लापता हो गए थे, जिनका पार्थिव शरीर 18 अगस्त को बरामद हुआ। आज शहीद का पार्थिव शरीर उनका पैतृक गांव शिवरी अम्मा (गिद्दा)पहुंचा।
शहीद के बलिदान को अश्रुपूरित नेत्रों से नमन करते हुए जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने शिवरी अम्मा , गिद्दा गाँव पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की। उन्होंने शहीद की पत्नी एवं परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए गहरी संवेदना प्रकट की तथा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग व सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा सैनिक शहादत पर घोषित 21 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि अंतर्गत जिलाधिकारी श्री सेन ने आज शहीद की पत्नी श्रीमती मधु सिंह को 21 लाख रू. का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी सह विंग कमांडर श्री ओमेंद्र त्रिपाठी सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि सूबेदार स्व. राकेश कुमार ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा न केवल जिले, बल्कि पूरे राज्य और राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।
गौड़ाबौराम में कुनौनी चौक से नदैय तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बद से बदतर ।
दरभंगा की अदालत का बड़ा फैसला :अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रहें शोभन गांव निवासी जियाउर्रहमान की हत्या के मामले में पांच हत्यारे को आजीवन सश्रम कारावास एवं एक लाख 15हजार रुपये प्रति हत्यारे को अर्थदंड की सजा।